*कांग्रेस में विभिन्न पदों के चयन के लिए होगा नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का 2 फरवरी को शुभारंभ*
*कांग्रेस करेगी नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की 2 फरवरी को लांचिंग*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार तंत्र को राष्ट्रीय, राज्य और जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेशनल टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आगामी 2 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित लांचिंग कार्यक्रम में विधिवत रूप से शुभारंभ किया जा रहा है।
इस लांचिंग कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन 02 फरवरी, 2026 को बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में निश्चित हुआ है। यह प्रतियोगिता पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आगामी 2 फरवरी को लांचिंग कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतागण भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न पदों पर पार्टी पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया जिले से होकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।



