ताजा खबर
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

संजय कुमार सिन्हा:-चिराग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि महावीर मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव एवं पूर्व चर्चित आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी के निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। कुछ दिनों पहले हम दोनों एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शरीक भी हुए थे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब हम सब के बीच में नहीं है। उनके निधन से आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य भी थे तथा महावीर मंदिर धार्मिक न्यास से कई अस्पतालों एवं सामाजिक कार्यों का संचालन गरीबों के लिए करते थे।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और परिजनों व शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।ॐ शांति!