अररिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 फरवरी को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के पत्रांक-1755-1756, अररिया, दिनांक-16.09.2022 के आलोक में दिनांक- 11.02.2023, के द्वितीय शनिवार को 10:30 बजे पूर्वाहन में व्यवहार न्यायालय, परिसर, अररिया में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर कराया जाना है। उक्त क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अररिया द्वारा अपर समाहर्ता अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, जिला स्थापना उप समाहर्ता अररिया, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल अररिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र प्रशाखा अररिया, श्रम अधीक्षक अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, मोटरयान निरीक्षक अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अररिया एवं सभी अंचलाधिकारी अररिया जिला को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि 11 फरवरी 2023, द्वितीय शनिवार को 10:30 बजे पूर्वाह्न में व्यवहार न्यायालय परिसर, अररिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय प्रकृति के मामलों को चिन्हित करते हुए संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर संबंधित अभिलेख के साथ उपस्थित होकर सुलहनीय वादों का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित मामलों की प्रथम सूची दिनांक-03.01.2023 तक, द्वितीय सूची 21.01.2023 तक एवं अंतिम सूची दिनांक 06.02.2023 तक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।