रग्बी में नालन्दा की शानदार जीत भोजपुर की टीम भी विजयी
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने किया उदघाटन

गुड्डू कुमार सिंह/बिहारशरीफ के दीप नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी फुटबॉल स्टेट लीग (अंडर-15 एवं अंडर-18) का भव्य आयोजन 30 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल प्राधिकरण भारत सरकार, खेल मंत्रालय, रग्बी इंडिया, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रही है।
इस प्रतियोगिता में बिहार के कुल 10 जिलों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रहा है, जिससे प्रतियोगिता दिन-प्रतिदिन और अधिक रोमांचक होती जा रही है।
इस आयोजन के शुभ अवसर पर माननीय ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री, बिहार सरकार श्री श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि“राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। रग्बी जैसे खेलों में बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं, इसके लिए सभी को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
कार्यक्रम में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव श्री पंकज कुमार ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि“बिहार में रग्बी खेल तेजी से विकसित हो रहा है। खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि आने वाले समय में बिहार रग्बी के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाएगा। इस प्रकार के राज्य स्तरीय आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार करते हैं।”
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री आलोक कुमार पांडेय, वरिये उप समाहर्ता एवं जिला खेल पदाधिकारी नालंदा श्री आलोक चंद चौधरी,रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज जदयू प्रवक्ता श्री धनंजय देव, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री संजय कुशवाहा, रग्बी इंडिया के डेवलपमेंट मैनेजर श्री शत्रुजीत दलई, शेखपुरा रग्बी सचिव श्री विशाल सिंह, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि चंद्र कुमार, इनर व्हील क्लब बिहारशरीफ की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि रानी, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, नवादा के सचिव विक्रम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
साथ ही शारीरिक शिक्षक ओमपाल कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार, अनामिका कुमारी, विभा कुमारी, निभा कुमारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए भविष्य के बड़े अवसरों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अधिकारियों, टीम मैनेजमेंट, कोच, रेफरी एवं वॉलिंटियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।



