ताजा खबर

*नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव गोली कांड की जांच सब इंस्पेक्टर (SI) मुन्नी कुमारी को सौंपी गई*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::सिवान जिला अंतर्गत नौतन थाना के थानाध्यक्ष ने SI मुन्नी कुमारी के एव PSI धीरज कुमार तथा सशस्त्र बल के साथ नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मामले के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई किया गया। सत्यापन के क्रम में घटनास्थल से दो गोली का खोखा मिला। नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को कंधा में गोली लगी थी, बेहतर इलाज के लिए नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सिवान सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के फर्दब्यान और घटनास्थल पर सत्यापन के बाद अनुसन्धान का भार SI मुन्नी कुमारी को सौप दिया है।

सूत्रों के अनुसार, नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष है, वे ग्राम पचलखी थाना नौतन जिला सिवान के रहने वाले हैं और वह सिवान रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब हैं, को पचलखी जोगीर स्थान के पास 25 मार्च को लगभग साढ़े नौ बजे उनके ऊपर गोली चलाई गई। एक गोली नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कंधे पर लगा, उसके बाद लगातार कई और भी गोलियां चलाई गई। नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव किसी प्रकार से अपने आपको बचाया।

नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने थाना में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है और कई व्यक्तियों को नामजद किया है। सभी नामजद व्यक्ति पचलखी गांव के ही निवासी हैं।

नामजद व्यक्ति पचलखी गांव के ही निवासी रहने के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जबकि नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अपनी एफ आई आर में सभी दोषियों का नाम, उम्र और पता स्पष्ट रूप से दर्शाया है, लेकिन कारवाई कछुआ की चाल चल रही है।
———————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button