मुंगेर : डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में नक्सलियों के मारक दस्ता के प्लाटून कमांडर गौरे लाल नैया गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुंगेर-नक्सलियों के खिलाफ मुंगेर डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिली है।नक्सलियों मारक दस्ता के प्लाटून कमांडर गौरे लाल नैया गिरफ्तार किया गया है।एक रैगुलर दो नाली बन्दुक, 16 कारतूस के साथ नक्सली पर्चा भी पुलिस ने बरामद किया है।गिरफ्तार नक्सली ने मनु महाराज के समक्ष कई राज उगले।नक्सली ने दस्ते में शामिल महिला सदस्यों के भी नाम बताए।रैगुलर राइफल की जाँच में पुलिस जुटी है।
एसटीएफ और मुंगेर पुलिस द्वारा मंगलवार को लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।न्यू पेसरा में छापेमारी कर नक्सली दसते का प्लाटून कमांडर गोरेलाल नैया को गिरफ्तार किया।उसके पास से पुलिस ने एक रेगुलर दोनाली बंदुक, 16 पीस जिंदा कारतूस, मोबाइल एवं नक्सली परचा बरामद किया।पूछताछ में उसने दो दर्जन घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया।साथ ही हाल ही में जमुई के मल्लेपुर में डकैती एवं लखीसराय के चानन में दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली गोरेलाल नैया अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर एएसपी (अभियान) राणा नवीन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।जिसमें लड़ैयाटांड थाना पुलिस एवं जमालपुर एसटीएफ था।पुलिस ने छापेमारी कर गोरेलाल नैया को गिरफ्तार किया।जिसके पास से दोनाली बंदूक, कारतूस, मोबाइल व नक्सली परचा बरामद किया गया।उसके खिलाफ लड़ैयाटांड थाना में कांड संख्या 36/19 दर्ज किया गया।जिसमें अन्य धाराओं के अलावे युएपी एक्ट भी लगाया गया है।गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया गया।गोरेलाल मूलरूप से लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के मनियारा गांव का निवासी है।जो वर्तमान में न्यु पेसरा मुंगेर में रहता है।वह पिछले 10 साल से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है।गोरेलाल जिस पलाटून का कमांडर है, उसमें 30 सदस्य है और उसमें 6 महिला शामिल है।उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से 20 मामला दर्ज है।जिसको पुलिस खंगाल रही है।उसने दो दर्जन से अधिक नक्सली मामले में संलिप्ता स्वीकार किया है।जो दोनाली बंदूक उसके पास से बरामद हुआ है, वह बंदूक नक्सली लीडर ने उसे बहुत पहले दी है, जो किसी से छीना हुआ है।पुलिस बदूंक पर अंकित नंबर की जांच करायेगी।