किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्के की फसल की हुई क्षति तो वही उजड़े कई आशियाने..

किशनगंज-पोठिया/फरीद अहमद, जिला के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिसका असर पोठिया प्रखंड में ज्यादातर देखने को मिला, तेज आंधी के चलने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से मक्के की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं। बताते चलें कि आंधी इस कदर तेज थी कि सड़क के किनारे लगे हुए कई पेड़ बिजली के खंभे पर तो कहीं पेड़ उखड़ कर सड़क के बीचो-बीच तो कहीं सड़क के बीचोंबीच पेड़ टूटकर लटकती हुई नजर आई। तेज आंधी के कहर ने कई आशियाने को भी उजाड़े दिए, तो कहीं सड़क पर गिरे हुए पेड़ को सड़क से हटाने में ग्रामीण जुटे हुए हैं। तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिसके कारण मक्के की फसल की भारी मात्रा में क्षति हुई जिसके कारण किसान चिंतित है। मक्के के पौधे में अभी फल आया ही था कि तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मक्के की पौधे को तोड़ कर रख दिया है। आसमानी बर्फ बारी में आसमान से तकरीबन एक सौ ग्राम के आसपास के आसमानी बर्फ गिरे जिसके कारण पौधे टूट गए, वही तेज हवा ने भी मक्के के छोटे-छोटे पौधे को तोड़ कर रख दिया जिससे मक्के की फसल लगाने वाले किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button