राज्य

मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवार्ड्स में नरकटियागंज के केहुनिया गांव निवासी श्री रजनीश मिश्रा जी को “सर्वश्रेष्ठ निर्देशक व सर्वश्रेष्ठ संगीतकार” का सम्मान प्राप्त हुआ।

 

रवि रंजन मिश्र/वहीं नरकटियागंज नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर छोटे भाई श्री प्रफुल्ल तिवारी को “सर्वश्रेष्ठ गीतकार” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भोजपुरी फिल्म “सूर्यवंशम” के लिए प्रदान किए गए हैं।

समय-समय पर ये दोनों युवा कलाकार अपनी कला, प्रतिभा और निरंतर परिश्रम से चंपारण का नाम राष्ट्रीय मंचों पर रोशन करते रहे हैं। इनकी उपलब्धियाँ न केवल व्यक्तिगत सफलता हैं, बल्कि भोजपुरी भाषा, संस्कृति और चंपारण की माटी की विजय हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button