ताजा खबर

माननीय जसवंत सिंह जी के निधन पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया।।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद पूर्व विदेश, रक्षा , एवं वित्तमंत्री माननीय जसवंत सिंह जी के निधन पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि श्री जसवंत सिंह जी एक विलक्षण प्रतिभा के राजनेता थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव प्रतीत नही होती।

श्री जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देशसेवा के अभूतपूर्व योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति दे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button