सांसद संजय सेठ ने गौ तस्करी का मामला सदन में रखा।।…

भारती मिश्रा-सांसद संजय सेठ ने झारखंड में बढ़ते गौ तस्करी का मामला आज लोकसभा के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष रखा नियम 377 के तहत सदन में बात रखते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि गौ तस्करी के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की जरूरत है सांसद श्री सेठ ने कहा झारखंड में गौ तस्करी अब बड़ा अपराध बन गया है और यह संगठित रूप से हो रहा है पहले भी यहां अंतरराज्यीय था अब यह अंतरराष्ट्रीय बन गया है हमारे यहां गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि इसका विरोध करने वालों को जिंदा जला दिया जाता है गाड़ी से कुचलकर दरोगा की हत्या कर दी जाती है| गंगा के सहारे गोवंश को बांग्लादेश भेजा जा रहा है| यह बेहद गंभीर एवं अमानवीय मामला है गायों को केले के थन में बांधकर गंगा नदी में डुबा दिया जाता है और वह गंगा नदी में बहते हुए बांग्लादेश तक पहुंच जाती है यह अवैध व्यापार महीने में 100 करोड़ से अधिक का है इससे जघन्य और अमानवीय मामला और कुछ नहीं हो सकता है| सांसद ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने गोवंश जानवरों की तस्करी की जांच से पुलिस को अलग कर दिया है ऐसा करने से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं| सांसद में यह भी कहा की गौमाता भारत की कृषि सहित सभी क्षेत्रों के जीवन का आधार है गायों का संरक्षण और संवर्धन दोनों ही आवश्यक है| सरकार इस दिशा में काम कर रही है, परंतु अब इस तस्करी पर रोक लगाने की आवश्यकता है उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस तस्करी पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाया जाए|