District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : DM श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ई.वी.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा पुराना अनुमंडल कार्यालय परिसर स्तिथ ई.वी.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। आपको बताते चलें कि प्रत्येक माह ई.वी.एम. वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में गुरुवार को मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। इसके अतिरिक्त वेयर हाउस सीढ़ी के तरफ लगे दो अतिरिक्त ताले को भी सील करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में ई.वी.एम. वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा जिलाधिकारी के द्वारा लिया गया। ई.वी.एम. वेयर हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे। उन्हें ई.वी.एम. वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आपको बताते चले कि ई.वी.एम. वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button