ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बारिश से सूखे खेतों में आई नमी

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले में रिमझिम बारिश होने से सूखे खेतों में नमी आई और सुखने के कगार पर आए धान के पौधे में जान आ गई। आसमानी बारिश नहीं होने से इलाके में त्राहि त्राहि मची हुई है इसी बीच आसमान से बरसती हुई रिमझिम बारिश ने सूखे खेतों में नमी ला दी और किसान अब खेतों में खाद डालने लगे है। जिससे धान के पौधे को फायदा पहुंचेगा। मालिनगांव पंचायत के किसानों ने बताया कि बारिश होने के बाद ही खेतों में खाद डाला जाता है सूखे खेतों में खाद डालने से फसल खराब होने का खतरा रहता है। मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button