किशनगंज में 24 से 29 नवम्बर तक अल्पसंख्यक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन
समय पर भुगतान नहीं करने पर ब्याज, दंड एवं कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
किशनगंज,20नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन तथा शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत वितरित राशि की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से 24 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, किशनगंज परिसर में विशेष ऋण वसूली कैम्प आयोजित किया जा रहा है। कैम्प प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 5 बजे तक संचालित होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने बताया कि कैम्प का उद्देश्य ऋणियों को समय पर ऋण वापसी की सुविधा देना तथा नियमित भुगतान के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है। साथ ही, विभाग ने सभी ऋणियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर ऋण नहीं चुकाने की स्थिति में बकाया राशि पर अतिरिक्त ब्याज एवं दंडात्मक ब्याज लागू होगा।
कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। कैम्प ऋण भुगतान नहीं करने की स्थिति में ऋणी द्वारा दिया गया कोई भी स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी कानूनी कार्रवाई के लिए सूची तैयार की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ऋणधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में कैम्प में उपस्थित होकर अपना बकाया ऋण जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।



