ताजा खबर

राजद कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई 

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार की रिपोर्ट

राजद कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई

पटना 2 फरवरी 2023

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 101 वीं जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। वे ‘‘बिहार लेनिन’’ के नाम से जाने जाते हैं। शहीद जगदेव बाबू समतामूलक एवं शोषण विहीन समाज बनाना चाहते थे। उनका नारा था ‘‘ सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा’’। उन्होंने 90 के हक और अधिकार का नारा दिया था जो अभी भी अधूरा है। राष्ट्रीय जनता दल उनके आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए श्री लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।

इस अवसर पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री बिनू यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन, सीताशरण बिन्द, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश संगठन महासचिव श्री राजेश यादव, प्रदेश महासचिव श्री धर्मेन्द्र पटेल, मदन शर्मा, मो0 फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, ई0 अशोक यादव, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, देवकिशुन ठाकुर, निर्भय अम्बेदकर, सारिका पासवान, गुलाम रब्बानी, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, अशोक कुमार गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, उमेश पंडित, विजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदीप मेहता, अरूण कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, मो0 लुकमान, तौकीर आलम, पी0 के0 मिश्रा, सुजीत कुमार, ई0 संजय यादव, ओम प्रकाश चैटाला, पृथ्वीराज चैहान, कलावती देवी, अवधेश यादव केदारनाथ यादव, अजीत तिवारी, जितेन्द्र कुमार शर्मा, आलोक कुमार यादव, विमल यादव, अवधेश कुशवाहा, अकलू राम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button