देशब्रेकिंग न्यूज़

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय भारत के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी,3.32 लाख के नीचे पहुंचे।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद भारत में पिछले 17 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 40 हजार से कम दर्ज

पिछले 11 दिनों से दैनिक मृत्यु दर 500 से कम

प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2020 12:55PM by PIB Delhi
देश में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी का दौर जारी है। देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 3,32,002 हो गई है। भारत में वर्तमान में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या के कुल मामलों का 3.34 प्रतिशत हिस्सा है।

भारत में पिछले 24 घंटों में केवल 26,382 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए है। पिछले 24 घंटों में 33,813 नए मरीज ठीक हुए हैं और जिसके चलते एक्टिव मामलों में 7818 की कमी आई है।

भारत में पिछले 17 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 40 हजार से कम दर्ज की जा रही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010KIS.jpg

भारत में पिछले 7 दिनों में 10 लाख आबादी में कोरोना के नए मामले दुनिया में सबसे कम (147) हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027EK7.jpg

अभी तक कुल 94.5 लाख (9,456,449) मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर बढकर 95.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

ठीक होने वाले नए मामलों में 76.43 प्रतिशत योगदान 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,066 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र में 4,395और पश्चिम बंगाल में 2,965 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HZF9.jpg

नए मामलों में से 75.84 फीसदी योगदान 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का है।

केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 5,218दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,442 नए मामले और पश्चिम बंगाल में 2,289 नए मामले दर्ज किए गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DX1O.jpg

पिछले 24 घंटों में 387मरीजों की मौत हुई है।

75.19 फीसदी नई मौतें दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (70) हुई हैं जिसके बाद पश्चिम बंगाल और दिल्ली में क्रमशः 45 और 41 दैनिक मौतें हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052OT9.jpg

 

भारत में पिछले कई दिनों से दैनिक मौतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 11 दिनों सेहर रोज 500 से कम मौतें हो रही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0063GV8.jpg

 

भारत में पिछले 7 दिनों(2) में प्रति 10 लाख आबादी में कोरोना से होने वाली मौतें दुनिया में सबसे कम हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007YZ2B.jpg

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button