किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नप कार्यपालक पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस का एक शिष्यमण्डल शहर के गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा लगाने को लेकर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन सौपा। जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कांग्रेस महिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, कांग्रेस महासचिव तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो अमजद अली, युवा कांग्रेस नेता मो आसिफ, कांग्रेस वार्ड 07 के अध्यक्ष मो० गुड्डु आदि शामिल थे। आजाद साहिल ने बताया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से निवेदन किया कि आगामी गांधी जयंती को देखते हुए 02 0ctober से पहले गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा लगाने की कृपा की जाए इससे किशनगंज के नगरवासी नगर परिषद का हमेशा आभारी बना रहेंगे। जिसमे नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द इसके लिए एक कमेटी का गठन कर कार्य किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button