राजनीतिराज्य

झारखंड विधानसभा में आगामी शीतकालीन सभा को लेकर आज बैठक।

भारती मिश्रा:-रांची: झारखंड विधानसभा का का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होने वाला है। आज 14 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा सभी दलों के विधायक को एवं पदाधिकारी के साथ बैठक की, बैठक के प्रारंभ में स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी को बधाई दी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलने में सभी की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने दिल्ली में हुए सदन की घटना के को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के भी निर्देश दिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश दिया। दर्शक दीर्घा में भी सीमित लोगो को पास देने की बात कही।शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। विधानसभा आनेवाले दर्शकों की गहन जांच होगी। उनकी जांच मेटल डिटेक्टर के अलावा मैनुअली भी की जायेगी. विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में पांच आइपीएस, 12 डीएसपी व 1000 पुलिसकर्मी लगाये जायेंगे।

सुरक्षा में जैप, रैप, इको, आइआरबी, एसआइआरबी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल के नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सहित संसदीय कार्य मंत्री श्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री विनोद सिंह एवं विधायक श्री लम्बोदर महतो उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!