किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

किशनगंज, 28 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की रूप में किशनगंज के सांसद डां मो० जावेद आजाद और विधायक इजहारूल हुसैन मौजूद रहे। इस दौरान किशनगंज जिला युवा कांग्रेस कमेटी का विधानसभा और प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी जिला कांग्रेस कमेटी, युवा जिला कांग्रेस कमेटी, महिला जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आजाद साहिल, भारत जोड़ो यात्रा जिला संयोजक अबसारूल हुसैन, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात, सांसद के भाई फैयाज आलम भुट्टू, सहित सैकड़ों युवाओं को युवा कांग्रेस में शामिल किया गया और सभी को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से जुड़ने के लिए स्वागत किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button