ताजा खबर

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई नारदीगंज प्रखंड के परमा पंचायत की मुखिया माता श्री दर्शनीय देवी*

रजनीश कांत झा/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला वासियों के लिए एक खुशी की लहर है ।नारदीगंज प्रखंड के परमा पंचायत की मुखिया माता श्री दर्शनया देवी सहित उनके पुत्र रामधीन प्रसाद चौहान नारदीगंज मुखिया संघ अध्यक्ष को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के परिसर में बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सम्मानित की गई।

इस दौरान संस्कृत बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सह महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जद यू सह प्रवक्ता डॉक्टर भारती मेहता,सहित जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ने अंग वस्त्र देकर मोमेंटो, एवं प्रश .पत्र देकर सम्मानित किए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस सराहनीय कार्य के लिए परमा मुखिया माता श्री दर्शनीय देवी सह मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन प्रसाद चौहान, एवम् उनके बड़े भाई ललन प्रसाद चौहान एवं चौहान संघ जिला अध्यक्ष राम इकबाल चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सूबे लाल चौहान, जद यू प्रखंड नवादा अध्यक्ष नवल चौहान, मसौधा मुखिया प्रतिनिधि सतीश चौहान, राजेश चौहान, सुभाष चौहान, जयराम चौहान, उप मुखिया खुशियाल चौहान,रामाश्रय चौहान, सहपाठी युवा नेता संजीव सिंह, गुन गुन सिंह, विनोद यादव, महेश यादव समेत परमा पंचायत एवम् नारदीगंज नवादा क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभार प्रकट किए।

बताते चलें कि माता श्री दर्शनीय देवी विगत 20 वर्षों से मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष एवम् बहु सर्विला देवी उप मुखिया पद पर सुशोभित रही।

इनके कार्यकाल में पंचायत का सर्वांगीण विकास हुआ।इनके सुपुत्र रामाधीन प्रसाद चौहान एक समाजिक युवा नेता, के साथ साथ नेक दिल इंसान है। समाज के सभी वर्गों के साथ कदम कदम मिला जुला कर चलने का काम करते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!