राज्य

जल, जंगल और जमीन के प्रतिक है शहीद बिरसामुण्डा – रालोजद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-जल, जंगल और जमीन की रक्षा, हेतु अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए महामानव बिरसामुण्डा की 148वीं जयंती समारोह आज रालोजद कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी| इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद बिरसामुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने शहीद बिरसामुण्डा को महामानव बताते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति जो भारत की मूल संस्कृती रही है, की रक्षा हेतु संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी है यही कारण है कि आज के दिन को “जन जातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार ने किया है।

पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने कहा की भगवान बिरसा मुण्डा की गौरव गाथा युगों युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।

समारोह में पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्त ई० हेमन्त कुमार, महासचिव मोहन यादव, डा० बीरेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक राम, राज किशोर सिंह, सौरव सागर, मंजेश शर्मा, अशोक कुशवाहा, बिनोद कुमार पप्पू, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे| ई० शम्भू नाथ सिन्हा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!