झारखण्डरांचीराज्यस्वास्थ्य

रांची में स्वास्थ्य सेवाओं का महाकुंभ, सभी प्रखंड में लगेगा मुफ्त हेल्थ मेला,जानिए क्या कह गए रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार…

रांची// राज्य सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों को सुलभ, समेकित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से रांची में 6 से 10 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिले के सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल सके।

इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा मेला…

जिले के कुल 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों नगड़ी, इटकी, राहे और खलारी में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। यहां आम लोगों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं…

स्वास्थ्य मेले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का नियमित टीकाकरण, बीपी और शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया और कुष्ठ रोग की जांच भी की जाएगी।

विशेषज्ञ परामर्श और निःशुल्क उपचार…

मेले में नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं और आयुष पद्धति से उपचार की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही ओपीडी सेवाएं, आवश्यक जांच, दवा वितरण और जरूरत पड़ने पर रेफरल की व्यवस्था भी की गई है।

स्वास्थ्य कर्मियों की रहेगी सक्रिय भागीदारी…

स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति और प्रखंड स्वास्थ्य समितियों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सहिया, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

सिविल सर्जन की अपील…

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर निःशुल्क जांच और उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां, जांच सुविधाएं और रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(पत्रकारों को संबोधित करते हुए रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार) देखें वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!