District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व सम्पन्न कराये जाने को लेकर 150 स्थानों की गई मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाये जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर कुल 150 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। असामाजिक तत्त्व पर कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया है। अब तक 550 से ज्यादा लोगों पर 107 की कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में बैठक में यह निर्देश दिया गया था कि बिना लाइसेंस मुहर्रम के दौरान कोई भी जुलूस नहीं निकालना है। सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानो पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उपद्रवी व अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी डॉ इनामूल हक मेंगनु ने संयुक्त आदेश निर्गत कर मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक सम्पन्न करने को लेकर दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व्यवस्था की मोनेटरिंग करेंगे। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के मार्ग की जानकारी पूर्व से ही ली जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button