ताजा खबर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का दूसरे चरण में 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : एजाज अहमद

सोनू कुमार/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का दूसरे चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा।
इन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के कार्यक्रम की सूचना सभी जिला अध्यक्ष को भेज दी गई है , और उसी अनुसार जिन जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है ,उसकी तैयारी चल रही है।
इस इस संबंध में जानकारी देते हुए एजाज अहमद ने आगे बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर को बांका, 17 अक्टूबर को जमुई, 18 अक्टूबर को मुंगेर, 19 अक्टूबर को खगड़िया ,20 अक्टूबर को बेगूसराय, 21 अक्टूबर को लखीसराय /शेखपुरा, 22 अक्टूबर को नवादा ,23 अक्टूबर को नालंदा, 24 अक्टूबर को जहानाबाद /अरवल, 25 अक्टूबर को गया तथा 26 अक्टूबर को संगठन जिला टेकारी में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।इन्होंने यह भी बताया कि आगे का कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!