ताजा खबरराजनीति

नवादा : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संवाद कार्यक्रम से पहले प्रेसवार्ता की।

रजनीशकांत झा /उन्होंने पत्रकारों को बताया कि महंगाई की मार आम जनता पर पड़ चुकी है और पड़ रही है। अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट फ्री बिजली और पांच सौ गैस सिलेंडर के साथ-साथ योजना के तहत 2500 प्रति माह महिलाओं को दिया जाएगा।

CM प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन भाजपा-जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि प्रगति यात्रा में दो अरब से ज्यादा की राशि खर्च हो रहे हैं। क्या फायदा हो रहा है। इसे आम जनता को कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि गरीब और आम जनता को देखने वाला कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि राजद के दो विधायक इस प्रेसवार्ता में गायब दिखे। नवादा विधायक विवाह देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर यह दोनों प्रेसवार्ता में नजर नहीं आए।

RJD के 2 विधायक पार्टी को दे सकते हैं झटका वहीं 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले राजद के दो विधायक पार्टी को झटका दे सकते हैं। इसका एहसास शायद पार्टी को भी है। वहीं आज 20 फरवरी को बिहार के नवादा में तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ नगर भवन में किए उनका यह कार्यक्रम था। जिले के दो राजद विधायक नहीं पहुंचे। नवादा से राजद की विधायक विभा देवी और रजौली से पार्टी के विधायक प्रकाश वीर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button