ताजा खबर

बिहार में विधि व्यवस्था चौपट।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है जो काफी चिंतनीय है। समस्तीपुर में साम्प्रदायिक तनाव पैदा की गई है। इन्होंने इस घटना की तीखी निन्दा करते हुए दोषी व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में बैंक लूट, दुकानों में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार, चोरी,छिनतई आदि की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। समस्तीपुर में साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया गया तो भोजपुर में पिता-पुत्री की हत्या कर दी गई। दरभंगा में दस वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दो पुलिस अवर निरीक्षक की हत्या कर दी गई। मधुबनी जिले के फुलहर में अतिपछड़ा समाज से आने वाले एक व्यक्ति की अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी हुई है।

बिहार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। सत्ता संरक्षित अपराध बिहार में बढ़े हैं। पुलिस अपराधी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने में लगी रहती है। पुलिस गश्ती कहीं नहीं हो रही है। सत्ता संपोषित और सत्ता संरक्षित अपराधियों एवं प्रशासन से आम जनता त्रस्त है। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाए आमलोगों पर जुल्म ढा रही है। बिहार में कानून का भय समाप्त हो गया है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। लूट, अपरहण, हत्या, डकैती आदि अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य सरकार से अपराधियों से सख्ती से निपटने और बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने की मांग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button