झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंबिहारराज्य

पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता लखनलाल झा, जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य पदार्थ

जरूरतमंदों के बीच खाद्य पदार्थ व फल का किया वितरण


रामगढ़ : झारखंड में मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करने वाले नेता लखनलाल झा की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आवास आरा सारूबेरा (कुजू) में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। मौके पर उनके पुत्र परख कुमार झा (बमबम झा) के अलावे कई अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जीवन पर्यंत मजदूरों की नेता रहे और हर वक्त उनकी आवाज बुलंद करते रहे। पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच फल व खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। वहीं उनके स्वजनों ने मुंबई में भी पुण्यतिथि मनाई और जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य पदार्थ बांटे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लखन लाल झा ताउम्र दूसरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और समाज के कल्याण की बात की।


कहा कि उनके किए गए कार्य से समाज के लोग हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। बता दें कि 24 दिसंबर 2017 को छत्तीसगढ़ के सिंहरौली स्टेशन पर चार मजदूरों काे उनका हक दिलाकर वापस लौट रहे थे और इसी क्रम में उनकी मृत्यु हो गई थी। वे अक्सर कहते रहे अपनी जिंदगी तो सभी जीते हैं लेकिन सच्चा इंसान वही है जो दूसरों के लिए लड़े और जीये। मूल रूप से उनका कार्य क्षेत्र आरा कोलियरी, कुजू व सारूबेरा रहा और जीवन पर्यंत राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के वरीय पद पर बने रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!