ज्योतिष/धर्मब्रेकिंग न्यूज़

*दीपावली आज:* जानें किस मुहुर्त में होगी मां लक्ष्मी पूजा

राहुल राय:-दीपों का त्योहार दीपावली देशभर में पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है। यह त्योहार हमारे हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार 5 दिनों तक मनाने का विधान है। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होकर नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज के पर्व पर खत्म होती है।

दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गणेश लक्ष्मी की पूजन का विधान होता है। इसके अलावा भगवान श्री राम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।

क्या है मान्यता

ऐसी मान्यता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास एवं लंका विजय के उपरांत अयोध्या लौटे थे। इस अवसर पर लोगों ने घर में दीपक जला कर उनका स्वागत किया था। तब से इसे दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अर्ध रात्रि में महालक्ष्मी विचरण करती है। दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उस घर में निवास करती है। दीपावली में संपूर्ण देश में शाम को शुभ लग्न में श्री गणेश, लक्ष्मी और कुबेर भगवान का पूजन करते हैं।

दीपावली का शुभ मुहूर्त

इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनो दिन ही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम को 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 24 अक्टूबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!