अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 20 लीटर शराब के साथ युवक धराया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मझिया से 20 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मुकेश दास वार्ड संख्या 28 मझिया रोड का रहने वाला है।कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव के द्वारा की गई। सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि रात्रि में धर्मगंज से शराब की डिलीवरी की जाने वाली है।सूचना मिलते ही सदर थाने के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और छापेमारी अभियान शुरू की गई। तभी पकड़े गए युवक के घर शराब रखे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच और आरोपी को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया गया। जिसमें 11 लीटर देशी व 9 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब को कहां से लाया जाता था और कहां कहां शराब पहुंचाया जाता था।इससे पहले कब कब शराब लाया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button