District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भटकी युवती को किया परिजनों के हवाले..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अररिया जिले से भटक कर आयी विक्षप्त युवती को किशनगंज मे महिला थाना की पुलिस ने बरामद कर सोमवार परिजनों के हवाले कर दिया। अररिया के तारबाड़ी झौआ गांव की रहने वाली 20 वर्षीय एक विक्षप्त युवती अपने घर से बीते शुक्रवार को लापता हो गई थी। युवती को किशनगंज बस स्टैंड मे भटकता देख लोगों ने इसकी सूचना महिला थाना की पुलिस को दी। महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को बरामद कर अपने साथ थाना ले गई। युवती के पते का सत्यापन कर उसे उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button