District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बंगाल में गाड़ी को हाईजैक कर देते थे लूट की वारदात को अंजाम, बंगाल पुलिस ने शहर के धरमगंज से एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, के अपराधी बंगाल में गाड़ी को हाईजैक कर देते थे लूट की वारदात को अंजाम। बंगाल पुलिस ने रविवार को शहर के धरमगंज से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तारी कर ले गए बंगाल। पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर एसपी सचीन मक्कर ने बताया पाजीपाड़ा थाना क्षेत्र में कुछ समय से बिहार के कुछ अपराधी नेशनल हाईवे पर गाड़ियों को हाईजैक कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था जिसको लेकर कई शिकायतें मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने हाईजैक कर रहे अपराधियों की तलाश शुरू किया। जिसके बाद पाजीपाड़ा पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा जिसके आधार पर बंगाल पुलिस किशनगंज तक पहुंच गया और अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।एसपी सचिन मक्कर ने बताया की गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है पुछताछ मे कई खुलासा होने की संभावना है। बताया इस गिरोह का आधा दर्जन से अधिक सक्रिय सदस्य हैं और ज्यादातर किशनगंज के रहने वाले हैं। ये गिरोह पाजीपाड़ा के आसपास से गाड़ी चालकों को अपने बातो मे फसाकर गाड़ी को हाइजैक कर लेता था और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। वहीं बंगाल पुलिस बहुत जल्द दोबारा किशनगंज मे दस्तक दे सकते गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button