अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सीमा पर भारत-नेपाल की संयुक्त गश्त, निगरानी बढ़ी।

क़ुर्लीकोर्ट पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त पेट्रोलिंग।

किशनगंज-ठाकुरगंज/सुमित राज यादव, कोरोना महामारी (कोविड-19)के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारत-नेपाल सरहद भी सील है।लेकिन, ठाकुरगंज प्रखंड के अंतर्गत सीमा क्षेत्र में खेतो में काम करने वालो मजदूरों औऱ किसानों पर दोनों देशो के सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं।इस लिए पुलिस और एसएसबी संयुक्त गश्त तेज कर दिया गया है।कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन 4.0 बढ़ाने की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सशस्त्र बल 19 वी वाहिनी (एसएसबी) के साथ स्थानीय क़ुर्लीकोर्ट पुलिस की ओर से संयुक्त पेट्रोलिग की जा रही है।भारत व नेपाल की खुली सीमा होने के कारण दोनों देशो की कृषि योग्य भूमि पर किसानो की ओर से फसल काटी जा रही है।इसी बीच दोनों देशो के सुरक्षाकर्मियो को खेती की आड़ में कुछ लोगो की ओर से सीमा पार करके बाजारों से सामान खरीदने की खबरें आने पर सुरक्षा एजेंसिया चौकन्नी हो गई है।इसी के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल 19वी वाहिनी ई कम्पनी क़ुर्लीकोर्ट ने अपने-अपने जवानों के साथ गुरुवार को संयुक्त गश्त किया।इस दौरान खेतों में कार्य कर रहे किसानों से किसी भी दशा में सरहद पार न करने की हिदायत दी।टीम के लोगों ने किसानों से कहा कि कोरोना से बचाव करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।लेकिन, लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए यह आवश्यक है।वहीं, किसानों को खेत पर काम करते समय एक दूसरे से दूरी बनाये रखने और कपड़े से मुंह ढके रखने के बारे में बताया।एसएसबी और पुलिस की संयुक्त वार्ता ग्रामीणों के साथ।

कुर्लीकोर्ट क्षेत्र में भारत नेपाल इंडो की सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी के 19वीं वाहिनी के जवानों एवम कुर्लीकोर्ट पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण नागरिकों के साथ गुरुवार को वार्ता कर आपसी तालमेल को मजबूती प्रदान करने में जुटी है।संयुक्त वार्ता ग्रामीणों के साथ पेट्रोलिंग के दौरान हुई।संयुक्त गश्ती का मुख्य उद्देश्य के बारे में मुख्य रूप से रहे कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के साथ भारत और नेपाल की सीमा के ग्रामीणों से आपसी रिश्ते को मजबूती प्रदान करना और बल देने पर जोर दिया गया।ग्रमीणों के घरों से सीधा सम्बंध होने से किसी भी जरूरतमतो सामानों का भी सहयोग मिलता रहा है।लेक़िन, सीमा क्षेत्र से कुछ प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर बिल्कुल रोक लगा दी गई है।जिसका पालन करना हमारा कर्तव्य बनता है।सीमा सुरक्षा बल के कुर्लीकोर्ट बीओपी प्रभारी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान आपके दोस्त हैं ना कि दुश्मन हैं।आपका सहयोग अपेक्षित है।आप सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवम आसपास के गाँव वाले भी सभी मिलकर हमे सहयोग दें।हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए 24 घण्टे तत्पर है।हमारे जवान आपको सुरक्षा देगी।थानाध्यक्ष कुर्लीकोर्ट संजय कुमार ने कहा कि साथ ही असामाजिक तत्वों एवम किसी प्रकार के संदिग्ध लोगों को देखने पर पुलिस, प्रशासन एवम एसएसबी को जरूर सूचना दे।लगातार संयुक्त रूप से पुलिस और एसएसबी मिलकर सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही है।सीमा क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।लॉक डाउन का हर परिस्थिति में पालन करने की शख्त आवश्यकता हैं।साबुन से हाथ धोना, मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाए रखते हुए अपना काम करना सहित सेनिटाइजर का प्रयोग करने पर भी बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!