किशनगंज : राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के किये जाएंगे पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के मद्देनजर किशनगंज पुलिस पूर्व से ही एहतियातन सतर्कता बरत रही है। इसे लेकर रविवार को फरिंगोला व रामपुर चेक पोस्ट में एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

किशनगंज, 28 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का किशनगंज में आगमन होगा।राहुल गांधी के आगमन को लेकर शहर सहित उनके गुजरने वाले मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही एहतियातन जिले के सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल खगड़ा स्टेडियम में स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा कड़ी रहेगी। वही सुरक्षा के मद्देनजर किशनगंज पुलिस पूर्व से ही एहतियातन सतर्कता बरत रही है। इसे लेकर रविवार को फरिंगोला व रामपुर चेक पोस्ट में एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीपीओ स्वयं वाहन चेकिंग में लगे हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होगी कि राहुल गांधी जिस रास्ते से गुजरेंगे उस मार्ग में पहले से पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए रूट चार्ट भी बनाया गया है।