अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 404 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, XUV 500 जब्त

किशनगंज,16फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 404 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कार को जब्त करते हुए तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत सोमवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र के चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में किशनगंज की ओर से आ रही उजले रंग की XUV 500 (रजि० नं० BR01PG6164) को रुकने का इशारा किया गया।

वाहन चालक द्वारा गाड़ी रोकने के बाद पूछताछ में उसने वाहन खाली होने की बात कही, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 404 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया तथा उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड सं०-88/2026 दिनांक 16.02.2026 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष राज निवासी हाजीपुर, जिला वैशाली, शिल कुमार निवासी मुसापुर, जिला समस्तीपुर, तथा आशीष कुमार निवासी चरौराशिया चौक, जिला वैशाली शामिल हैं। बरामदगी में 404 लीटर विदेशी शराब, XUV 500 वाहन (BR01PG6164) तथा तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह सहित कोचाधामन थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!