अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बंगाल से बिहार खाद उर्वरक के तस्करी का खेल धड़ल्ले से है जारी

बिना नंबर प्लेट वाले लाल रंग के टेंपो से बंगाल के रामपुर से खाद लाकर तस्कर किसी रहीम नाम के व्यक्ति को देता है और यह गोरखधंधा दिन के उजाले में खुलेआम किया जाता है

किशनगंज, 22 मार्च (के.स.)। फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत संचालित कई अवैध खाद्य विक्रेता द्वारा बंगाल के रामपुर से खाद मंगवाकर बेचा जा रहा है। मामले का खुलासा शुक्रवार के सुबह हुआ जब सुत्र द्वारा बताया गया की पौआखा थाना के आगे से अवैध खाद लेकर तस्कर जाता है।

अथित खाद तस्कर अली का फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले लाल रंग के टेंपो से बंगाल के रामपुर से खाद लाकर तस्कर किसी रहीम नाम के व्यक्ति को देता है और यह गोरखधंधा दिन के उजाले में खुलेआम किया जाता है। गौरतलब हो कि पूर्व में जिले में अवैध खाद तस्करी को लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई, इसके बावजूद भी खाद का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल से बिहार खाद की तस्करी करने वाले का नाम कथित अली बताया गया है जो किशनगंज का रहने वाला है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा की अगर खाद की तस्करी करते हुए पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी एवं एफआईआर किया जाएगा और जेल भी जाना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!