किशनगंज : सबको सद्बुद्धि सबका उज्जवल भविष्य हेतु सेल्फी पॉइंट: अधिवक्ता कमलेश कुमार
भगवान गीता में कहते हैं कि उपासना के क्रम में परमात्मा से एकाकार होने के इसी भाव को जाग्रत एवम् जीवंत बनाया जाता है। जिस दिन ऐसा संभव हो जाए उसी दिन हमारा जीवन में परमात्मा का, महानता का, श्रेष्ठता का प्रवेश हो जाता है और व्यक्तित्व में आमूल चूल परिवर्तन हो जाता है: श्यामानंद झा

किशनगंज, 21 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, छठ महापर्व के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा एस.के. मेंशन गायत्री शिवगंज धाम बहादुरगंज के व्यस्थापक अधिवक्ता कमलेश कुमार के द्वारा विभिन्न छठ घाटों में युग ऋषि तपोनिष्ठ पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य के धरती पर देवत्व के भावनाओं का उदय हेतु सद वाक्यो को जन जन का तक पहुंचाने के लिए विभिन्न छठ घाटों में सेल्फी पॉइंट लगाकर सबको सद्बुद्धि सबका उज्जवल भविष्य का नारा दिया। साथ ही परम् पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित साहित्य एवम् मां गायत्री मंत्र पट्टा से छठ पूजा कमिटी एवम् उपस्थित प्रशासन पदाधिकरी को सम्मानित कर कमिटी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किए। इस पुनीत अवसर पर राष्ट्रीय पुरुष्कार विजेता, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा के द्वारा सभी देश वासियों को छठ पूजा का हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए और अधिवक्ता कमलेश कुमार के द्वारा किए जा रहे कार्य का भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुऐ कहा कोई भी पर्व मनोरंजन, व आस्था और एकता का केन्द्र हैं। उन्होने बताया की इसीलिए भगवान गीता में कहते हैं कि उपासना के क्रम में परमात्मा से एकाकार होने के इसी भाव को जाग्रत एवम् जीवंत बनाया जाता है। जिस दिन ऐसा संभव हो जाए उसी दिन हमारा जीवन में परमात्मा का, महानता का, श्रेष्ठता का प्रवेश हो जाता है और व्यक्तित्व में आमूल चूल परिवर्तन हो जाता है। अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया की जिस प्रकार हमारा गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी ने अपना जीवन को युग निर्माण के लिए समर्पित कर 3200 साहित्य की रचना कर मानव जीवन कल्याण हेतू अनेकों संदेश दिए हैं उसी संदेश को सेल्फी पॉइंट के बैनर में लिख कर आमजनो को अपना जीवन में उतार कर एक सच्चे मानव बनने के लिए हमारे द्वारा यह कार्य मेरे गुरुदेव के प्रेरणा से किया गया है। उन्होंने कहा मेरे गुरुदेव कहते हैं। “सार्वभौमिकता अपनाएं।संकीर्णता हटाए। “मानव मात्र एक समान। एक पिता की सब संतान। “अनाचार बढ़ता हैं तब। सदाचार चुप रहता हैं जब। “शालीनता बिना मोल मिलती हैं। पर उससे सबकुछ खरीदा जा सकता हैं। “धनबल-जनबल बुद्धि अपार।। सदाचार बिन सब बेकार।। “सावधान! युग बदल रहा हैं।। “जब भी जन्म मिले-भारत वतन मिले।। समस्त मानव जीवन को युग निर्माण योजना में अपना भागीदारी देकर अपना जीवन कल्याण हेतु उपरोक्त सद्दवक्यो को अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ छठ महापर्व पर समस्त मानव जीवन कल्याण हेतु प्रार्थना करते हुए अनेकों अनेकों शूभकमानाएं दिए। इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश कुमार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए सभी छठ पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा उनको तहे दिल से धन्यवाद दिए। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अफताफ अहमद अंसारी (गुडु मुंशी) का अहम भूमिका रही।

