ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले के मुकेश कुमार राष्ट्रीय अंडर-19 शतरंज हेतु चयनित..

किशनगंज/धर्मेंद्र सिंह अपने जिले के खिलाड़ी के तेघरिया निवासी धीरेंद्र साहा के पुत्र तथा स्थानीय नेशनल उच्च विद्यालय के छात्र मुकेश कुमार ने विगत 12 अगस्त को मोतिहारी में संपन्न बिहार राज्य अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित हुए।खिलाड़ी के वापस लौटने पर जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि मुकेश ने इस प्रतियोगिता में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है।अपने प्रतिनिधियों में से इन्होंने इस वर्ष के राष्ट्रीय अंडर-25 के उप विजेता खिलाड़ी मोहित कुमार सोनी को पराजित किया एवं बिहार के प्रथम संभाव्य ग्रैंड मास्टर अररिया निवासी सौरभ आनंद को बराबरी पर रोका अपने जिला के अन्य खिलाड़ी सौरभ कुमार महादेव भारद्वाज एवं रोहन कुमार को इस प्रतियोगिता में क्रमशः 9,10 एवं 14वां स्थान प्राप्त हुआ।जिला शतरंज संघ परिवार के डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल, त्रिलोक चंद्र जैन, आची देवी जैन, युगल किशोर तोषनीवाल, डॉक्टर सचिन प्रसाद, राजकरण दफ्तरी, डॉक्टर इच्छित भारत, कविता जूलियाना, कमल मित्तल, मनीष जालान, डॉक्टर एम आलम, उदय शंकर दुबे, विमल मित्तल, मनोज गट्टानी, सुभाष चंद्र घोष, शिफा सैयद हाफिज, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, दीप कुमार, शेखर जालान, अविनाश अग्रवाल, मनीष कासलीवाल, मुनव्वर रिजवी, धनंजय जायसवाल, श्रवण कुमार सिंघल, संजय अग्रवाल, डॉ शालिनी प्रसाद, पदम जैन, मनीष दफ्तरी, विकास दफ्तरी, सुनील दफ्तरी, अमृता साव, सोमनाथ पांडे, संतोष जैन, राजेश कुमार दास, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजीत कुमार, गौरी शंकर सिंह, दिग्विजय सिंह, रितेश कुमार, बजरंग लाल भूतरा, मोहम्मद हबीबुर्रहमान, प्रकाश कुमार गणेश, मोहम्मद सादिक अनवर, सलीम मंजर, गौतम कुमार सिंह, मोहम्मद इफ्तिखार अहमद, सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने खिलाड़ियों के इन सफलताओं पर उन्हें बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button