किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थानाध्यक्ष ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

केसों के निष्पादन के लिए 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।मिशन 75 दिन को हर हाल में फॉलो करना है: संदीप कुमार

किशनगंज, 27 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने गुरुवार को सदर थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष ने वर्तमान के कांडों के बारे में जानकारी ली। किसे कितना केस मिला है और केस की प्रगति क्या है इसकी जानकारी ली गई। कितने केस लंबित है। साथ ही यह भी कहा गया की केसों के निष्पादन के लिए 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।मिशन 75 दिन को हर हाल में फॉलो करना है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से लेकर एसपी का भी स्प्ष्ट निर्देश है। थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियाद लेकर थाना आता है और वो पहले आपके पास आता है तो उनकी समस्या को अच्छे से सुने उसके बाद कानून सम्मत कार्रवाई करें। थानाध्यक्ष ने युवा पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान में पुलिसिंग में तकनीकी रूप से कई बदलाव आए हैं। आपमें काबिलियत है बेहतर पुलिसिंग से जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करें। बैठक में अवर निरीक्षक राकेश कुमार, अवर निरीक्षक अंकित सिंह, अवर निरीक्षक अनु कुमारी, अवर निरीक्षक स्वाति पटेल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button