किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रेल थानाध्यक्ष के कार्यों की, की गई सराहना

12 सितंबर को रेल पुलिस, आरपीएफ व किशनगंज पुलिस के सहयोग से ट्रेनों में मोबाइल चोरी के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी

किशनगंज, 30 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ट्रेनों में मोबाइल छिनतई गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कटिहार रेल एसपी के द्वारा किशनगंज रेल थानाध्यक्ष की सराहना की गई है। 12 सितंबर को रेल पुलिस, आरपीएफ व किशनगंज पुलिस के सहयोग से ट्रेनों में मोबाइल चोरी के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। जिसमें 9 लोगों को गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेजा गया था। जिसमें पकड़े गए आरोपियों पर चोरी का मोबाइल खरीद बिक्री करने, टैब, मोबाइल आदि चुराने का आरोप लगा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!