किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : हिंदू मुस्लिम एकता का अनूठा उदहारण किया पेश, हनुमान मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम परिवार ने दान में दी जमीन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधाशा वार्ड 24 स्तिथ हिंदू मुस्लिम एकता का दो भाइयों ने अनूठा उदहारण पेश, किया है। हनुमान मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम परिवार ने जमीन दान में दी है। गौर करे कि 70% मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदहारण दो मुस्लिम युवकों द्वारा पेश किया गया है। एक ओर जहा पूरे देश में हिंदू मुस्लिम को लेकर राजनीति चरम पर है। राजनैतिक दल के नेता एक दूसरे पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते नही थक रहे है। वही शहर के रूईधाशा वार्ड 24 स्थित वाजपेई कॉलोनी में हनुमान मंदिर निर्माण हेतु मुस्लिम समुदाय के फैज अहमद और फजल अहमद के द्वारा एक कट्ठा जमीन स्वेक्छा से दान में दी गई। जहा गुरुवार को मंदिर निर्माण की विधिवत आधार शिला रखी गई। साथ ही ध्वजारोहण किया गया। दर्जनों लोग मौजूद थे। दरअसल फैज और फजल अहमद के पिता जेड अहमद ने मुहल्ले वासियों को मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान में देने की बात कही थी लेकिन असमय उनका निधन हो गया। जिसके बाद मुहल्ले वासियों ने जब इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और बेटों को दी तो सभी लोग सहर्ष तैयार हो गए। वही आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर विधिवत रूप से फैज और फजल अहमद द्वारा दान पत्र पर हस्ताक्षर किया गया और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। फैज ने बताया की पिता जी की आखरी इच्छा थी साथ ही कहा की सभी को एक दूसरे की जरूरत पड़ती है और मिल जुल कर रहने की अवश्यकता है। वही उनके भाई फजल अहमद ने कहा की इस कॉलोनी में एक भी मंदिर नही था और अब मंदिर निर्माण होने से सभी लोगो को इसका फायदा होगा। वही मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने दोनो भाईयो की भूरी भूरी प्रसंशा की और दोनो भाईयो का आभार जताया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button