किशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की, तस्कर फरार

किशनगंज,30मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश व अनुश्रवण में जिले में शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

एसपी सागर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक सफेद मारुति सुजुकी ब्रेजा (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11CQ4938) को देख पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

तत्पश्चात् पुलिस ने उक्त वाहन की विधिवत तलाशी ली, जिसमें कुल 458.490 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कोचाधामन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।

जब्त सामान:

  • कुल 458.490 लीटर विदेशी शराब
  • सफेद मारुति सुजुकी ब्रेजा (रजि. नं. BR11CQ4938)

छापेमारी टीम:

  1. पु०अ०नि० राजू कुमार, प्रभारी – धनपुरा पिकेट
  2. सशस्त्र बल के अन्य जवान – धनपुरा पिकेट

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने आम जनता से अपील की है कि शराब माफियाओं के विरुद्ध जानकारी उपलब्ध कराकर इस अभियान में सहयोग करें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!