अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कानून का उलंघन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी:-कुमार आशीष

जिला अंतर्गत जिन मंदिरों अथवा धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह संपन्न कराया जाता है।ऐसे जगहों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त रहेगी।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बाल विवाह को रोकने के लिए जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने निर्देश जारी किया है।उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को प्रबंध निदेशक महिला विकास कॉर्पोरेशन के पत्राचार के बाद अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने के लिए निर्देश जारी किया है।उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर 2017 से राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।शादी का लग्न शुरू होते हुए विभिन्न जगहों में बाल विवाह होने की आशंका बनी रहती है।उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला अंतर्गत जिन मंदिरों अथवा धार्मिक स्थलों पर बाल विवाह संपन्न कराया जाता है।ऐसे जगहों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त रहेगी।थानाध्यक्ष बीडीओ व पंचायत के मुखिया से समन्वय स्थापित कर नजर रखेंगे।अपने अपने थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत रखने के लिए चौकीदारों को विशेष निर्देश देंगे।महादलित टोलों में कार्य करने वाले विकास मित्रों को टोलों में होने वाले विवाह में नजर रखने का निर्देश देंगे।पुलिस कप्तान ने कहा कि पंडितों व धर्म गुरुओं की सहयोग आवश्यक है।जिससे सहयोग लेकर बाल विवाह की सटीक जानकारी ली जा सकें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button