District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 34 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 03 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस द्वारा कोचाधामन थानान्तर्गत चरघरिया चेकपोस्ट से 34 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 03 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 26 दिसंबर को कोचाधामन थानान्तर्गत चरघरिया चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी क्रम में बहादुरगंज की तरफ से अररिया की ओर जाने वाली एक यात्रि बस को चेकिंग किया गया। बस में सवार एक व्यक्ति के पास काले रंग के बैग तथा लाल ब्लू रंग के दोनों बैग से क्रमशः 20 पैकेट एवं 09 पैकेट गाँजा तथा दूसरे व्यक्ति के पास से काला स्काई ब्लू रंग के बैग से 13 पैकेट गाँजा तथा तीसरे व्यक्ति के पास काला एवं ब्लू रंग के बैग से 10 पैकेट गाँजा पाया गया। कुल 52 पैकेट का वजन करने पर 34 किलो 400 ग्राम लगभग गाँजा पाया गया। पकड़ाये गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होनें अपना-अपना नाम क्रमशः प्रताप कुमार पिता-रामप्रसाद राय सा०-सफीरगंज, वार्ड नं०-72, थाना-मालसलामी, जिला-पटना, सौरभ कुमार पिता-शंकर ताँती सा०-कजरा, जिला-लखीसराय तीसरा सुभाष कुमार पिता-घुट्टर यादव, सा०-तारापधार, वार्ड नं०-04, थाना+जिला-बॉका बताया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि पश्चिम बंगाल से गाँजा खरीद कर अपने-अपने क्षेत्र में बेचते हैं। तत्पश्चात् उक्त तीनों व्यक्तियों से बरामद गाँजा एवं 03 मोबाईल फोन का विधिवत् जप्ती सूची बनाया गया। उक्त घटना के संबंध में कोचाधामन थाना कांड सं०-340/22, दि०-26.11. 22 धारा-8/20 (बी) (ii) बी/22/23/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया तथा पकड़े गये तीनों अभियुक्तों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। कांड अनुसंधानन्तर्गत है ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button