किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिना पोलिंग बूथ के कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आ सकते : इन्तेखाब आलम

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस का पहला स्थापना दिवस आज शाहीनबाग के आईबीएल कोचिंग संस्थान के सभागार में महती सभा संपन्न हुआ। गोष्टी को संबोधित करते हुए इन्तेखाब आलम ने कहा कि आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ की जरूरत बहुत ज्यादा है पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पोलिंग बूथ स्टेशन पर अपने लोगों का होना उतना ही जरूरी है जितना थाली में रोटी का है। उन्होंने कहा की पोलिंग बूथ के कंसेप्ट को पूरे देश में पिछले एक साल से हर राज्यों, जिला एवं प्रखंडों में निश्चित किया गया है जो अपने-अपने राज्यों में चुनाव होते हैं उन्हें चुनाव में लगाया जाता है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ स्टेशन के संदर्भ में उनके डेलिगेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से समय मांगने का एक अनुरोध पत्र उन्हें दिया गया है। बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ आवश्यकता पर बल दिया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी गुरु बक्श सिंह अहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल हसन ने कहा की पोलिंग बूथ हर राज्यों के चुनाव के लिए मजबूत हत्यार बताया। सभा का संचालन वरीय सहाफी और पीएमएन न्यूज के संस्थापक अबसार सिद्दीकी ने की। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राज किशोर बारिक ने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ कांग्रेस पर राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं को ध्यान देने की जरूरत है। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य कृष्ण कुमार कार्यकारिणी सदस्य, सैयद परवेज हैदर, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार, रिजवान अहमद एवं शमीम अहमद राइन, दिल्ली संगठन के प्रदेश सचिव वसीम खान, विनोद कुमार प्रजापति, अब्दुर्रहमान, मो० लुकमान सद्दाम जकी यजदानी, उस्मान जाफर, आमीर आदी ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!