District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम निषेध को लेकर बैठक।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को श्रीमती दिव्या अमल एसडीजेएम किशनगंज कोर्ट की अध्यक्षता में कोर्ट के परिसर में किया गया। इस बैठक में सदस्य संदीप साहिल जेएमएफसी किशनगंज कोर्ट और डॉ फरजाना बेगम समाजसेवी सचिव राहत संस्था मौजूद थी। डा फरज़ाना ने इस संबंध में कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध और अधिनियम 2013 महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए और कार्यस्थल पर उसके अधिकारों की रक्षा करने के लिए महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध अधिनियम 2013 अधिनियम किया गया है। यह अंतरिम समिति की बैठक इसलिए की गई ताकि किसी भी महिलाओं के साथ अगर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न होता है तो वह इस समिति में शिकायत कर सकती हैं अध्यक्षा महोदया दिव्या अमल ने कहा कि हम हर महिलाओं को उसका अधिकार दिलाएंगे। डॉ फरजाना बेगम ने आगे कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ हिंसा होते रहते हैं इसके लिए कोर्ट परिसर में यह कमेटी बनी है यह बहुत ही अच्छा है। संदीप अमल ने कहा कि हमें महिलाओं की संरक्षण के लिए इस कमिटी के तहत बढ़कर आगे काम करना है।

Related Articles

Back to top button