District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 20 केंद्रों पर आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, 17,422 परीक्षार्थी होंगे शामिल

दो पालियों में होगी परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन अलर्ट

किशनगंज,16फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला मुख्यालय के 20 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार, से मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ हो रही है। परीक्षा में कुल 17,422 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में संचालित की जाएगी। प्रथम पाली में 8,713 तथा द्वितीय पाली में 8,709 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पहली पाली में सुबह 9 बजे के बाद तथा दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में संयुक्त आदेश जारी किया गया है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

डीएम विशाल राज ने कहा कि किसी भी केंद्र पर कदाचार न हो, इसकी विशेष जिम्मेदारी केंद्राधीक्षकों को सौंपी गई है। वहीं एसपी संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी एवं ट्रैफिक थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ पर भी रोक रहेगी। जिले के अलावा ठाकुरगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, पोठिया, टेढ़ागाछ एवं कोचाधामन प्रखंडों के परीक्षार्थी भी इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

दूरदराज से आने वाले कई परीक्षार्थी एक दिन पूर्व ही अपने अभिभावकों के साथ शहर पहुंचकर लॉज एवं होटलों में ठहरने की व्यवस्था करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!