किशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विदेशी शराब की तस्करी नाकाम: सुखानी थाना पुलिस ने 841.65 लीटर शराब के साथ पिकअप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज,16मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे शराब व मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत सुखानी थाना को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11GF3844) को तातपौवा गाँव स्थित NH-327-E मुख्य सड़क पर रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में कुल 841.65 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक तस्कर सुरज कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता संजय सिंह, निवासी विषहरिया, थाना कोढा, जिला कटिहार) को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

धर्मपाल कुमार (थानाध्यक्ष, सुखानी)

आनंद कुमार (थानाध्यक्ष, पाठामारी)

अजय कुमार (सहायक अवर निरीक्षक, सुखानी)

रूपेश कुमार (सिपाही 432, सशस्त्र बल, सुखानी)

अनुप कुमार बैठा (सिपाही 396, सशस्त्र बल, सुखानी)

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। किशनगंज पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध इस प्रकार की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!