किशनगंज : डीएम के द्वारा सभी सीओ के कार्यों, राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधन समिति के कार्यों की समीक्षा की।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को सभी अंचलाधिकारी के कार्यों, राजस्व संग्रहण एवम् आंतरिक संसाधन समिति, नीलाम पत्र वाद, भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। सभी अंचलाधिकारी के कार्यों की समीक्षा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान वसूली, सेस मांग वसूली, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा वितरण, एलपीसी निर्गत करने की अद्यतन स्थिति, गैर मजरूआ आम भूमि तथा गैर मजरूआ मालिक भूमि बंदोबस्ती, लोक भूमि अतिक्रमण, जल संचयन का अतिक्रमण, न्यायालय वाद, भू-हदबंदी, भू-दान, सरजमीं सेवा आदि कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा उपरांत राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश सभी अंचलाधिकारियो को दिया गया। ऑनलाइन दाखिल-खारिज वाद सहित परिमार्जन पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जिला अंतर्गत ऑनलाइन म्यूटेशन के निष्पादन की प्रगति 88.76% रही। ठाकुरगंज अंचल में म्यूटेशन के 85% वाद निष्पादन पर अप्रसन्नता व्यक्त कर लंबित म्यूटेशन को शीघ्रातिशीघ्र निष्पादित करने तथा ऑपरेशन अभियान बसेरा अंतर्गत पर्चा वितरण, सर्वे सूची के आधार पर भूमिहीन को जमीन बंदोबस्त पर्चा वितरण करने हेतु अधिकाधिक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को कंपाईलेशन शीट भी पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया। सरकारी भूमि, रैयती जमीन के अतिक्रमण को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के आलोक में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया। भूमि विवाद और राजस्व संग्रहण को लेकर कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए। इसी प्रकार आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में राजस्व संग्रहण के बिन्दु पर विभागवार समीक्षा हुई। वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, निबंधन, राष्ट्रीय बचत, नगर परिषद किशनगंज, नगर निकाय बहादुरगंज व ठाकुरगंज, विधिक मापक, सहकारिता, विद्युत, मत्स्य, उत्पाद, वन, कृषि, औषधि निरीक्षक से संबंधित कार्यों, प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह आदि के बिन्दु पर उनके पदाधिकारियों द्वारा कृत कार्रवाई से अवगत कराया गया। उनके कार्यों की समीक्षा के क्रम में समाहर्ता, डीएम ने राजस्व संग्रह में वृद्धि समेत अपने संसाधनों को चिन्हित कर राजस्व वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। वही परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में लगभग 60% राजस्व संग्रहण पर अप्रसन्नता प्रकट कर डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्य में कोताही नहीं बरतें। खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में लगभग 43% राजस्व वसूली पर चिंता व्यक्त कर शत प्रतिशत राजस्व वसूली का निर्देश दिया गया। माप तौल विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया की उनका वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण हेतु कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि कार्य के प्रति गंभीरता बरतें और रैंडम रूप से विभिन्न दुकान, पेट्रोल पंप पर माप तौल की जांच करें। निबंधन कार्यालय, किशनगंज बहादुरगंज और ठाकुरगंज के अवर निबंधक को राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। विधिक मापक को निर्देश दिया गया कि हाट बाजार में जाकर प्रयोग में लाए जा रहे माप तौल उपकरण व बाट, बटखरा की जांच औचक रूप से करें। बैठक में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने वाणिज्य कर, सहायक आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी सैरात बंदोबस्त होने पर बंदोबस्तधारियो से नियमानुसार जीएसटी वसूल करना, औचक छापामारी कर जीएसटी वसूली सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष में अगले बचे हुए ढाई माह में राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। साथ ही नीलाम पत्र की समीक्षा के क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों के नीलाम पत्र वादों में प्रगति निराशाजनक रहने के कारण अधियाची पदाधिकारी के साथ समन्वय कर राजस्व वसूली तुरंत प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। पंजी ix व x का मिलान करने का निर्देश सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया गया। डीएम के द्वारा वृहद परियोजनाओं के भू-अर्जन यथा अररिया-गलगलिया रेल लाइन, इंडो नेपाल सड़क में अधिग्रहित होने वाली भूमि के निमित किए जाने वाले कार्यों में प्रगति की समीक्षा कर अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज, दिघलबैंक और टेढ़ागांछ को संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। जिलांतर्गत 4 लेन भारतमाला परियोजना, एनएच किशनगंज -बहादुरगंज सड़क मार्ग में अधिग्रहित होने वाली भूमि अर्जन, ठाकुरगंज-दिघलबैंक एनएच 327 ई (पैकेज 1), महानंदा बेसिन/सब बेसिन अंतर्गत फेज ii, रतवा नदी पर दाया/बाया तटबंध निर्माण में भू अर्जन इत्यादि कार्यों की गहन समीक्षा की गई। तदुपरांत संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं प्राधिकृत एजेंसी (रेलवे) तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त बैठक में एडीएम अनुज कुमार, डीएलएओ संदीप कुमार, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व) रंजीत कुमार, सभी अंचल अधिकारी व राजस्व संग्रह करने वाले विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।