District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम समीक्षात्मक बैठक में मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, किशनगंज जिला को मनरेगा योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस के सृजन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के अन्दर लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस के सृजन में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मानव दिवस के सृजन में खासकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा अन्तर्गत NRM से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में 31 अगस्त, 2022 तक मनरेगा योजनान्तर्गत वृक्षा रोपन कार्य कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवश्यकता के अनुसार बाढ़ निरोधात्मक कार्य कराने का भी निर्देश दिया गया। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता को अपना आवासन संबंधित प्रखण्ड मुख्यालय में रखने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं आवास पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप आवास का निर्माण शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छ भारत ग्रामीण अन्तर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई एवं उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अनेकों निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button