District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम के द्वारा नदी कटाव और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों का लिया जायजा

लापरवाही पूर्ण कार्य को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए कारणपृच्छा किया है

किशनगंज 06 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, संभावित बाढ़ को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को किशनगंज प्रखंड के मंझौक का भ्रमण किया। डीएम के द्वारा नदी कटाव और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों का लिया जायजा। फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर डीएम नाराज हुए। सैंड बैग भरने और तटबंध ढाल को लेकर सख्त दिखे। लापरवाही पूर्ण कार्य को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए कारण पृच्छा किया है। फ्लड फाइटिंग कार्य को लेकर गुणवत्ता के साथ मानक अनुरूप सख्ती से कार्य करने का जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा निर्देश भी दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button