District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया दिघलबैंक अंतर्गत अररिया-गलगलिया रेलवे लाइन की अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण।

स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर उत्पन्न समस्या के निराकरण का दिया निर्देश।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिघलबैंक प्रखंड के लक्ष्मीपुर और पदमपुर अंतर्गत सरदार बस्ती के नजदीक निर्माणाधीन न्यू रेलवे जीबी लाइन में अधिग्रहित भूमि की प्रकृति/मुआवजा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विगत कई माह से अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था। जिसके निर्माण कार्य में रेल लाइन निर्माण को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री काफी सख्त है। स्थानीय ग्रामीण से डीएम ने वार्ता कर वस्तुस्थिति के निराकरण हेतु रेलवे के पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्रामीण कार्य सुचारू रूप से चलने देने पर सहमत हो गए। उल्लेखनीय है कि पंचायत लक्ष्मीपुर, पदमपुर में न्यू जीबी रेलवे लाइन अररिया-गलगलिया के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण, कलवर्ट्ट निर्माण को लेकर कई दिनों से कार्य बाधित है। बुधवार को दोनो स्थल का निरीक्षण हेतु डीएम, श्रीकांत शास्त्री दिघलबैंक पहुंचे। विवाद के मद्देनजर स्थलीय निरीक्षण डीएम, श्रीकांत शास्त्री ने किया। इनके साथ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी दिघलबैंक के साथ साथ रेलवे के पदाधिकारियो की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों द्वारा मौके पर स्थानीय ग्रामीणों समेत स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं अन्य से बातचीत कर समस्या का निराकरण किया गया और प्रोजेक्ट को निर्बाध जारी रखने का निर्देश दिए। साथ ही, साथ रेलवे के पदाधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं के निराकरण करने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button